Tuesday, October 22, 2024
Google search engine
Homeदिल्ली-एनसीआरदिल्ली के लिए कांग्रेस नें उतारे 40 स्टार प्रचारक, सोनिया, राहुल प्रियंका...

दिल्ली के लिए कांग्रेस नें उतारे 40 स्टार प्रचारक, सोनिया, राहुल प्रियंका ,खड़गे भी करेंगे प्रचार

दिल्ली के लिए कांग्रेस नें उतारे 40 स्टार प्रचारक, सोनिया, राहुल प्रियंका ,खड़गे भी करेंगे प्रचार

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,कांग्रेस नें लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है | सूची के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी,राहुल, गांधी,प्रियंका गांधी ,के.सी.वेणुगोपाल,अजय माकन,रणदीप सुरजेवाला दीपक बाबरिया ,मुकुल वासनिक,सचिन पायलट,सुखविंदर सिंह सुक्खू ,ए.रेविनाथ,शशि थरूर,देवेन्द्र यादव, अशोक गहलोत,भूपेन्द्र सिंह हुड्डा,डी.के.शिवकुमार,हरीश रावत,चौ.विरेन्द्र सिंह,प्रमोद तिवारी,सुभाष चोपड़ा, संदीप दीक्षित ,हारून युसूफ, चौ.अनिल कुमार,इमरान प्रताप गढ़ी,अलका लांबा,राजेश लिलोठिया,कृष्णा तीरथ,डॉ.नरेंद्र नाथ,योगानन्द शास्त्री मंगत राम सिंगल,रागनी नायक,वरुण चौधरी,मतीन अहमद,अनिल भारद्वाज,हसन अहमद,अभिषेक दत्त,रमेश कुमार,चतर सिंह तथा फरहद सूरी के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं | दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिवकेसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए 40 नेताओं की स्टाप्रचारकों की सूची अधिसूचित की। स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नेता जहां दिल्ली के सातों सीटों पर प्रचार प्रसार करेंगे, वहीं दिल्ली के सभी लोकसभा सीटों पर होने वाले रोड शो में भी शामिल होकर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही एकजुट होकर व्यवस्थित तरीके से चुनाव प्रचार
करेंगे।

केसी वेणुगोपाल द्वारा अधिसूचित सूची को जारी करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेसकमेटी के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली में स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने से लोकसभा चुनाव के प्रचार को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव काफी अहमम क्योंकि इंडिया गठबंदज कांग्रेस और आप पार्टी के उम्मीदवारों के प्रति मतदाताओं का समर्थन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और भाजपा को दिल्ली की सातों सीटों पर शिकस्त होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments