Tuesday, October 22, 2024
Google search engine
Homeमैं भी रिपोर्टरराजकुमार बल्लन नें  टीम के साथ भाग लिया भाजपा के बूथ संपर्क...

राजकुमार बल्लन नें  टीम के साथ भाग लिया भाजपा के बूथ संपर्क अभियान में

राजकुमार बल्लन नें  टीम के साथ भाग लिया भाजपा के बूथ संपर्क अभियान में

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : लोकसभा चुनावो के लिए भारतीय जनता पार्टी नें घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से जनसम्पर्क करना शुरू कर दिया है | इस अभियान के तहत भाजपा का लक्ष्य है हर घर पहुंच कर भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को पहुंचाया जाए इसके अलावा मतदाताओं की वोटर पर्ची भी लोगो के घरो पर पहुंचा दी जाए | इस कार्य के लिए भाजपा नें करीब अस्सी हजार कार्यकर्ताओं को  दिल्ली भर में लगाया गया  है जो बूथ स्तर पर हर घर तक पहुंचेगें और जनसम्पर्क करेगें | इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है |

इसी अभियान के तहत आज भाजपा दिल्ली प्रदेश के आव्हान पर आज पूरी दिल्ली में बूथ संपर्क अभियान के तहत उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा चुनाव हेतु घोंडा  विधान सभा अंतर्गत ब्रह्मपुरी वार्ड में बूथ संख्या  l75,80,82 पर किसान मोर्चा दिल्ली प्रदेश के संयोजक ,पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार बल्लन  मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भदौरिया , सांसद प्रतिनिधि रामनरेश परासर खंड प्रमुख रामाशीष त्रिपाठी,शुक्ला  सहित बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों के साथ मिलकर परिवार पर्ची(वोटर पर्ची) वितरित की और उनसे 25 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का निवेदन  किया। राजकुमार बल्लन नें बताया बूथ संपर्क अभियान के तहत लोगो का समर्थन तथा जोश देखते ही बनता था | उन्होंने बताया लोग नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते है | लिहाजा लोग भाजपा को वोट देने जा रहे है | श्री बल्लन नें बताया उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी एक बड़े अन्तराल से चुनाव जीतने जा रहे हैं उनका मुकाबला दूर-दूर तक दिखाई ही नहीं दे रहा | गठबंधन नें उनके सामने जो प्रत्याशी उतारा है उसे ढूंढे से अपनी पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं मिल रहे | आलम यह है की उसे दूसरे राज्यों से एन.एस.यू.आई.के कार्यकर्ता बुलाने पड़ रहे है | जिन्हें ना तो क्षेत्रीय भूगोल की जानकारी है और ना ही पोलिंग बूथ की |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments