Tuesday, October 22, 2024
Google search engine
Homeदिल्ली-एनसीआरभाजपा की संगठनात्मक बैठक ली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नें

भाजपा की संगठनात्मक बैठक ली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नें

भाजपा की संगठनात्मक बैठक ली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नें

* पूर्व विधायक विधायक नसीब सिंह भी हुए शामिल

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा शाहदरा जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा | भजन लाल शर्मा नें कहा उन्होंने अपना राजनैतिक जीवन युवा मोर्चा के दायित्व से प्रारम्भ किया और वे एक सामान्य परिवार से हैं, परंतु भाजपा संगठन ने जो भी दायित्व सौंपा उन्होंने उसे पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी से निभाया। जिसका आज परिणाम है कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें आज राजस्थान के मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा।

बैठक में लोकसभा प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता, सह प्रभारी लता गुप्ता, प्रदेश मंत्री सारिका जैन जिला प्रभारी सुरेश शर्मा, जिला अध्यक्ष संजय गोयल, विधायक ओमप्रकाश शर्मा और अनिल बाजपाई, कांग्रेस से भाजपा ज्वाइन करने वाले पूर्व विधायक नसीब सिंह, महामंत्री दीपक गाबा ,रोमेश गुप्ता, सहित सभी मंडल अध्यक्ष, निगम पार्षद,विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी मोर्चा अध्यक्ष सहित 200 से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कांग्रेस के कई बार विधायक रहे नसीब सिंह नें बीते दिनों ही भाजपा की सदस्यता ली है |

भजनलाल शर्मा नें कहा हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी 18 करोड़ कार्यकर्ताओं की पार्टी है जो एक विचार के साथ निरंतर आगे बढ़ती है और हर कार्यकर्ता 2047 तक कैसे भारत विकसित राष्ट्र निर्माण करें इसी चिंतन में लगा हुआ है। हम सभी के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव फाइनल परीक्षा की तरह है और हर कार्यकर्ता को अपना सर्वस्व न्यौछावर कर हर पोलिंग बूथ पर भाजपा को 370 वोटों से जिताना है यही संकल्प लेकर प्रधानमंत्री मोदी की विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक सम्पर्क करके पहुंचना है। कोई घर छोड़ना नहीं हैं चाहे वो घर विरोधी विचारधारा पार्टी का हो, फिर भी उन्हें मोदी जी की राम राम कहनी है। और विशेष आग्रह करना हैं कि भारत को विश्व गुरु बनाने और विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए भारी मतों से भाजपा को वोट दे। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा द्वारा उत्साह भरा और कहां गर्व के साथ 10 वर्षों में किए कामों के आधार पर जनता में जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments