Tuesday, October 22, 2024
Google search engine
Homeमनोरंजनअमेजन प्राइम में दिखेगा हाइप फैक्ट्री , शो में दिखेंगे कॉट्रोवर्शियल सोशल...

अमेजन प्राइम में दिखेगा हाइप फैक्ट्री , शो में दिखेंगे कॉट्रोवर्शियल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी

अमेजन प्राइम में दिखेगा हाइप फैक्ट्री , शो में दिखेंगे कॉट्रोवर्शियल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी

अमेजन प्राइम में जल्द ही आपको हाइप फैक्ट्री नाम के एक नए तरीके का रियल्टी शो देखने को मिलेगा। यह देश का पहला ऐसा शो होगा जिसमें सभी प्रतियोगी महिला होगी। ऐसे में इसमें बड़े विवाद भी देखने को मिलेगा। 12 अलग – अलग शहर और विचारधारा की लड़कियों के साथ करीब 14 दिन तक शूटिंग होगी। मॉडलिंग और सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर वाली लड़कियां इस शो में दिखेंगी। इसमें आपको मसाले का एक अलग ही तड़का देखने को मिलेगा। शो लखनऊ और दुबई में शूट होगी।

अक्सर विवादों में रहने वाले फैजान अंसारी भी इस शो में जुड़ रहे है। शो के तमाम आइडिया उनका ही है। फैजान पूनम पांडेय, एलविश यादव, आसिम रियाज समेत कई लोगों के विवाद में रह चुके हैं। यहां तक कि पिछले जब पूनम पांडेय ने पिछलों दिनों अपने मरने की झूठी खबर फैलाई थी तो इनकी शिकायत करने के लिए वह मुंबई से कानपुर पहुंच गए थे। यहां कमिश्नर से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि यह कैंसर पीड़ित मरिजों के साथ खिलवाड़ किया गया है। खुद को प्रचलित करने के लिए पूनम का यह कदम काफी घटिया बताया गया था।

शो के डॉयरेक्टर विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि इन 12 महिलाओं को एक ही घर में लॉक कर दिया जाएगा। उनके बीच अलग – अलग तरह के गेम कराए जाएंगे। बाकी शो की तरह यहां भी कोई घर छोड़कर भाग नहीं सकता है। यूपी की शालिनी अवस्थी इस शो में दिखेंगी। शालिनी कानपुर की रहने वाली है। ज्योति यादव शो की प्रोड्यूसर की भूमिका में दिखेंगी। उन्होंने बताया कि यह शो महिलाओं को उनके फ्रीडम को लेकर एक नया रुख देगा। हो सकता है कुछ लोग इसको विवादित भी बोल सकते हैं लेकिन मौजूदा दौर में युवाओं का एक वर्ग समाज को लेकर और अपने भविष्य को लेकर क्या सोचता है यह भी इस शो में दिखेगा।

विजेता को 5 लाख का इनाम

विजेता को इस शो में 5 लाख रुपए का इनाम मिलेगा। दूसरे स्थान पर आने वाले को 3 लाख और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतियोगी को 2 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ अच्छे म्यूजिक वीडियो में भी इनको देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि इस शो में आने के बाद इन प्रतियोगियों की किस्मत बदल जाएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments